झारखंड परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने 27 मई, 2026 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान मुख्य डाक महाध्यक्ष ने राज्यपाल को विगत वर्ष के दौरान झारखंड डाक परिमंडल की सेवाओं एवं व्यवसाय विकास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई वृद्धि से अवगत कराया। इस वर्ष शुरू की गई नई योजना एवं पहलों से भी अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान झारखंड डाक परिमंडल ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय में पूरे भारतवर्ष में एक दिन में सर्वाधिक प्रीमियम कलेक्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 29.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। झारखंड डाक परिमंडल द्वारा दी जानेवाली सभी प्रकार की सेवाओं में 229.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्य डाक महाध्यक्ष के साथ उप मंडलीय प्रबंधक (डाक जीवन बीमा), झारखंड परिमंडल अमित कुमार भी उपस्थित थे।
