
कैमूर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज शिक्षकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों को उनके घर के नजदीक पोस्टिंग देने के लिए तैयार है। महिला शिक्षिकाओं को उनके गांव में ही घर के पास की पंचायत में तैनाती दी जाएगी, जबकि पुरुष शिक्षकों को नजदीकी प्रखंड में पदस्थापन का अवसर मिलेगा।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर सरकार का जोर
सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ स्कूल खोलना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के करीब 75 हजार सरकारी स्कूलों में सुधार किया गया है। अब सरकार की प्राथमिकता इन स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को मजबूत करना और गरीब, किसान व मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।





