
कॉकरोच जनता पार्टी के साथ वार्ता के बाद केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने पर सहमति जताई है। केंद्र सरकार ने यह भी वादा किया है कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जायेगा। हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सहमति नहीं बन पाई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार ने इसपर विचार करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया है।
करीब एक घंटे तक चली सरकार और CJP की बातचीत अब खत्म हो गई है, कॉस्टिट्यूशन क्लब के VP हाउस में बैठक हई…सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने CJP प्रतिनिधियों से बातचीत की…बैठक का वीडियो देखिए




