
- National Stakeholders Consultation Jharkhand क्या है?
- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण
- IT, AI और डिजिटल गवर्नेंस पर होगा मंथन
- निवेश और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नई नीतियां, पोर्टल लॉन्च और MoU पर होंगे हस्ताक्षर
National Stakeholders Consultation Jharkhand: विज़न 2050 को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम
रांची: झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास और Vision 2050 को गति देने के उद्देश्य से 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में National Stakeholders Consultation Jharkhand का आयोजन करने जा रही है। सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, निवेशक, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान कई नई नीतियों के प्रारूप जारी किए जाएंगे, नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च होंगे तथा विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।
National Stakeholder Consultation Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को दिया गया आमंत्रण
National Stakeholder Consultation Jharkhand से पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।



