Amitabh Bachchan Land in Ayodhya: अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में लैंड खरीदा था. अब एक्टर ने फैसला लिया है कि वो उस लैंड पर धर्मशाला बनवाएंगे, जो उनके पिता को समर्पित होगी.
Amitabh Bachchan Land in Ayodhya: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जानते हैं कि बिग बी अपने पिता से कितना करीब थे. अब एक्टर ने पिता की याद में धर्मशाला बनाने का ऐलान किया है. जी हां, अमिताब अयोध्या में अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की याद में 20 कमरों वाली धर्मशाला बनवाने की योजना बना रहे हैं. यह धर्मशाला जल्द बनने वाले दशरथ पथ के किनारे बनाई जाएगी. इसके लिए हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट ने करीब 15 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है.अधिकारियों के मुताबिक, धर्मशाला के निर्माण के लिए बिल्डिंग प्लान अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. ADA के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने द प्रिंट से बातचीत में कहा, देशभर की कई जानी-मानी हस्तियों ने अयोध्या के विकास में योगदान दिया है. इसी भावना के साथ अमिताभ बच्चन ने भी धर्मशाला के बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के लिए आवेदन किया है.