⦿ मुख्यमंत्री ने राज्य में राजस्व सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता देते हुए 300 बालू घाटों को शीघ्र संचालित करने का निर्देश दिया, जिससे लगभग 3 हज़ार करोड़ रुपये का राजस्व सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
=======================
⦿ मुख्यमंत्री ने नीलाम हो चुके विभिन्न कोल ब्लॉकों, जिन्हें अभी तक आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त नहीं हो सकी हैं, को शीघ्र संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
=======================
⦿ मुख्यमंत्री ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।
=======================
⦿ मुख्यमंत्री ने खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर जोर देते हुए बंद खदानों को चालू करने या लीज निरस्त करने का दिया निर्देश।
=======================
झारखंड में गोल्ड माइनिंग को बढ़ावा, उत्पादन बढ़ाने और नए खदानों के ऑक्शन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
JSMDC और JMECL को मजबूत करने की पहल, अधिक खनिज क्षेत्र आरक्षित कर रोजगार और राजस्व बढ़ाने पर फोकस
भवन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्ती, सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
■ श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

