
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यदि आप ई-20 का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसका समाधान तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि एथनॉल की जगह आपको अधिक कीमत पर प्रीमियम पेट्रोल खरीदना होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसपर तंज किया है। झामुमो ने कहा कि बुरे दिनों में जो आम पेट्रोल थी, वह भाजपा के अच्छे दिनों में प्रीमियम और तिगुनी दाम की हो चुकी है। झामुमो ने आगे लिखा कि भाजपा हटाओ-महंगाई भगाओ। नितिन गडकरी के ये बयान सुर्खियों में
इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नितिन गडकरी के उड़ने वाली बस लाने वाली बात पर भी तंज किया था। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि वह ट्रांसपोर्टेशन में नई तकनीक हमेशा लेकर आए हैं। वह पानी में उतरने वाला हवाई जहाज लाए थे, और अब हवा में उड़ने वाली बस लाने की योजना है। इस बयान पर तंज करते हुए झामुमो ने कहा था कि हवा में उड़ने वाली बस एथनॉल से नहीं चलेगी नहीं। कहीं वह भी बाकी गाड़ियों की तरह हवा में झटका खाने ना लग जाये।
देश में ई-20 पेट्रोल पर छिड़ गई है बहस




