
RIMS News: रांची स्थित Rajendra Institute of Medical Sciences में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और कुछ समय के लिए चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से गंभीर अवस्था में एक मरीज को रिम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज जारी था, लेकिन मंगलवार रात मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और इलाज में लापरवाही तथा देरी का आरोप लगाते हुए ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों से बहस करने लगे। 


