
डॉक्टर अंजना सिंह बनीं छात्र क्लब चिकित्सक मंच की वरीय उपाध्यक्ष।
राँची:आज छात्र क्लब चिकित्सक मंच(यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)की बैठक में रिंग रोड स्थित रांची ट्यूलिप हॉस्पिटल में क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में सर्वसम्मति से
जसलोक हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अंजना सिंह को चिकित्सक मंच का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया और अपेक्षा की गई डॉ. अंजना सिंह चिकित्सा मंच द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैंप,स्वास्थ्य जागरूकता, स्वास्थ्य कार्यशाला,रक्तदान शिविर आदि आदि सामाजिक कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय अवश्य देंगे।
चिकित्सक मंच के संयोजक दीपक कुमार साहु ने कहा छात्र क्लब चिकित्सा मंच छात्र क्लब ग्रुप की एक इकाई है जिसके द्वारा रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा फ्री मेडिकल कैंप,स्वास्थ्य जागरूकता अभियान,स्वास्थ्य कार्यशाला,रक्तदान शिविर आयोजित की जाती है इस पुनीत कार्यक्रम के सफल आयोजन में चिकित्सक मंच डॉ.अंजना सिंह से सहयोग की अपेक्षा करती है।
ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा डॉक्टर अंजना सिंह कुशल चिकित्सक के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।इनमें सेवा की भावनाएं कूट-कूट कर भरी हुई है इनके चिकित्सा मंच में आने से खुशी की लहर दौड़ आई है।
आज की बैठक में मुख्यरूप से डॉ.बी.के.सिंह,राजकिशोर राणा,डॉक्टर बी.के.शर्मा,अशोक कुमार राणा आदि आदि उपस्थित थे।
शिव किशोर शर्मा
Mob:6207862869

