नॉन मैपिंग एवं विसंगति सुनवाई 24 अगस्त से चंदनकियारी में

नॉन मैपिंग एवं विसंगति सुनवाई 24 अगस्त से चंदनकियारी में

लेखक: प्रतिनिधि

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में नॉन मैपिंग एवं विसंगति से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने और छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नॉन मैपिंग एवं विसंगति सुनवाई का विस्तृत कार्यक्रम

एस आई आर को लेकर कल 24 अगस्त से 12 अक्टूबर तक नॉन मैपिंग एवं विसंगति की सुनवाई पंचायत भवनों में होगी

चंदनकियारी। प्रतिनिधि

कल 24 अगस्त 2026 सोमवार से लेकर 12 अक्टूबर 2006 तक चंदनकियारी विधानसभा 37 के सभी 312 बूथों के लिए सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, उक्त जानकारी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बी डी ओ अजय कुमार वर्मा ने दी है।

चंदनकियारी विधानसभा में बूथ संख्या 108 से 212 तक के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के क्षेत्र में कुल 83190 मतदाता हैं और इसमें नॉन मैपिंग मतदाताओं की संख्या 2204, विसंगति मतदाताओं की संख्या 13732 जिसमें 15936 को नोटिस जारी किया गया है।

इसी प्रकार बूथ संख्या 213 से 312 बूथ के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बी डी ओ अजय कुमार वर्मा के क्षेत्र में 82818 मतदाता जहां नॉन मैपिंग मतदाताओं की संख्या 2078 है जबकि विसंगति मतदाताओं की संख्या 12902 है जिसमें से 14980 को नोटिस जारी किया गया है।

चंदनक्यारी विधानसभा की बूथ संख्या एक से लेकर 107 तक की बूथ के निर्वाचन निबंधन सह अंचल अधिकारी चास हैं।

विसंगति के मामले में उम्र में, सरनेम में एवं 2003, के मतदाता सूची मिलान में त्रुटि के कारण उनके नाम ऑनलाइन नहीं दिख पा रहा है।

इसके लिए उन्हें उक्त सुनवाई में सुधार का अवसर मिलेगा।

अपना अपना बेसिक कागजात के साथ मतदाता पहुंचेंगे वहां उनकी समस्या का निदान किया जाएगा।

इसके अलावा नॉन मैपिंग के लगभग पांच हजार मतदाता वांछित कागजात के साथ पहुंचेंगे तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

सुधार के लिए पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति, आवासीय, पारिवारिक सूची, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र, सरकारी कर्मी का परिचय पत्र, पेंशन कागजात समेत अन्य कागजात मान्य होगा।

इसके पूर्व चंदन कियारी विधान सभा में 297 बुथ था अभी 312 हुआ है जिसमें चास प्रखंड में 7 बढ़ा जबकि चंदन कियारी प्रखंड में 8 बूथ बढ़ा है।

सुनवाई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग जगहों पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदाताओं के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया

उक्त सुनवाई के दौरान मतदाताओं को अपने साथ पहचान और पते के प्रमाण के रूप में मान्य दस्तावेज लाने होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सूची, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, सरकारी कर्मचारी का परिचय पत्र और पेंशन संबंधी कागजात स्वीकार किए जाएंगे। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ-साथ स्वप्रमाणित छायाप्रति भी साथ लाई जाए। [INTERNAL_LINK_HOLDER]

बूथों की बढ़ी संख्या से मिलेगी सहूलियत

चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या 297 से बढ़ाकर 312 कर दी गई है। इसमें चास प्रखंड में 7 नए बूथ और चंदनकियारी प्रखंड में 8 नए बूथ जोड़े गए हैं। इस वृद्धि से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। प्रशासन ने सभी 312 बूथों पर सुनवाई के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

मतदाताओं से अपील है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने-अपने पंचायत भवन पहुंचकर अपने मतदाता विवरण की जांच कराएं और आवश्यक सुधार करवाएं। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं