त्योहारी सीजन में महंगा हुआ हवाई सफर, किराया नियंत्रण को लेकर सरकार से CTI की अपील

CTI का दावा है कि कंपनियों ने सीटों की संख्या घटाकर टिकटों के दाम बढ़ाए हैं और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर किरायों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर विमान कंपनियों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग की है. CTI चेयरमैन  बृजेश गोयल ने बताया कि CTI की रिसर्च में सामने आया है कि कुछ दिनों पहले जो हवाई टिकटें सस्ती थीं, वही टिकटें अब  दोगुने से ज्यादा दाम पर बेची जा रही हैं.

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अचानक से इंडिगो, एअर इंडिया आदि विमान कंपनियों ने 50% से 100% तक हवाई किराया बढ़ा दिया है. इससे मध्यम वर्ग और अपर मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है. चूंकि गणपति महोत्सव के साथ ही देश में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है जो कि दिवाली और छठ पूजा तक चलेगा , ऐसे में लोगों की हवाई यात्रा की फ्रिक्वेंसी भी बढ़ेगी, ऐसे समय में 100% किराया बढ़ा देना खुलेआम विमान कंपनियों की मनमानी है .

कुछ वक्त पहले और अब के किराए में कितना आया अंतर?

कुछ समय पहले जहां दिल्ली मुंबई का आने-जाने का हवाई किराया 10000 रूपए था. अब वो 18000 से 25000 रूपए हो गया है.

  • दिल्ली अहमदाबाद का किराया 10000-12000 रुपये किराया थ. अब वो 18000-20000 रूपए कर दिया है. दिल्ली बैंगलोर का 12000-15000 रूपए किराया था जो कि अब 30000- 35000 कर दिया गया है.
  • दिल्ली कोलकाता का किराया जो कि पहले 11000 रुपये था वो अब 20000 रुपये कर दिया गया है .
  • इसके अलावा इंडिगो ने बच्चों (3 दिन से 2 साल) का शुल्क भी 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है, जबकि बच्चों को सीट भी नहीं मिलती.

बृजेश गोयल ने कहा, “एविएशन डेटा एजेंसी OAG के अनुसार कंपनियों ने सितंबर में ही घरेलू क्षमता 5.6% घटा दी है. इंडिगो ने 4.5% और एअर इंडिया ने 8.8% सीटें कम की हैं. जबकि दोनों कंपनियों का 90% से ज्यादा मार्केट पर कब्जा है. त्योहार पर सीटें घटाकर किराया बढ़ाना लूट है.”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 24 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
सिंह
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं