पटना: बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का दायरा बढ़ गया है। ठेकेदार रिशु रंजन सिन्हा उर्फ रिशु श्री की कंपनी रिलायबल इन्फ्रा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सात IAS अधिकारियों को समन जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।