हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, दिवंगत रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

रांची: सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। यह मुलाकात आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

इस दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन ने संघर्ष के दिनों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हमेशा साथ दिया। उनके जीवन और संघर्ष से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ।

इस अवसर पर सीपीआई (एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 27 October 2026
मेष
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
वृषभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मिथुन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कर्क
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कन्या
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मीन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं