Kal ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाता लेकर निकलें या नहीं? बिहार-यूपी के लिए भी IMD ने बता दिया अपडेट
IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है. बिहार में भी मौसम धीरे-धीरे
सक्रिय होता दिख रहा है.
देश के कई हिस्सों में मानसून वापस लौट रहा है. इसके बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं. भारत मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि यूपी और बिहार में अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने के संकेत हैं.
भारत मौसम विभाग ने 9 राज्यों में भारत बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. रविवार को अपने ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट में भारत मौसम विभाग ने कहा कि 9 राज्यों के करीब 70 जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- अरुणाचल प्रदेश: चांगलांग
- बिहार: मुजफ्फरपुर, नालन्दा, नवादा, पटना, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढी, वैशाली
- छत्तीसगढ़: बालोद, धमतरी, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कांकेर, कोंडागांव, राजनांदगांव
- गुजरात: अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, भरूच, भावनगर, बोटाद, दीव, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, पोरबंदर, राजकोट, साबर कांथा, सुरेंद्रनगर
- झारखंड: देवगढ़
- मध्य प्रदेश: अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया
- महाराष्ट्र: गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, यवतमाल
- ओडिशा: सुबरनपुर
- राजस्थान: चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, राजसमंद, उदयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है. इसके असर से आने वाले दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को दिल्ली में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन के समय हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं.



