पटना। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खरगे ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायत के मुताबिक यह कथित टिप्पणी 25 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान की गई। कल्लू का कहना है कि सार्वजनिक मंच से किसी के परिवार के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है और इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।