खबर:
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दिवाली और नवरात्रि जैसे त्योहारों से पहले राज्यभर में बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान 12.74 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया। अभियान में मिलावटी, घटिया, एक्सपायर्ड, प्रतिबंधित और गलत लेबल वाले खाद्य उत्पाद पकड़े गए। FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे हैं।
‘फेस्टिव क्रैकडाउन’ नाम के इस राज्यव्यापी अभियान में 68 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। इन प्रतिष्ठानों में अस्वच्छ माहौल और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पाए गए। इसके अलावा 7 अन्य प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश दिए गए। विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 69 के तहत 4 प्रतिष्ठानों से कुल 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई में 22 एफआईआर भी दर्ज हुईं।