जेपीएससी भर्ती परीक्षा मामले में CID की 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही राज्य सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की विभिन्न टीमों ने रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग और पलामू सहित कई जिलों में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इसमें रांची के धुर्वा और नामकुम क्षेत्रों में संचालित कुछ कोचिंग संस्थान और उनसे जुड़े परिसर शामिल हैं। यह छापेमारी उन व्यक्तियों और संस्थानों को लक्षित कर की गई, जिनके नाम अब तक की जांच में सामने आए हैं या जिनके परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े होने की आशंका है।

छापेमारी के दौरान जांच टीमों ने कई स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। इन जब्तशुदा साक्ष्यों का फोरेंसिक विश्लेषण होगा। इसके पहले, सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के दफ्तर में भी छापेमारी कर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए थे। जांच के दौरान अब तक आयोग और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुल 11 लोगों को गिरफ्तार हो चुका है। इन गिरफ्तारियों और पूछताछ के आधार पर ही जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

इसी कड़ी में, जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते से भी कई चरणों में पूछताछ की जा चुकी है, और उन्हें सोमवार को भी पुनः पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच एजेंसी परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र प्रबंधन, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य संबंधित पहलुओं से जुड़े तथ्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के गहन विश्लेषण के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे होने और कई अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होने की प्रबल संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद से ही अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रांची में छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है, जिसमें परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग प्रमुख है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृषभ
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
तुला
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं