
सेवा भारती रांची भाग -5 का भव्य कन्या पूजन, ग्रामीण क्षेत्रों की 101 कन्याओं का पूजन
शारदीय नवरात्र के महाष्टमी के पावन अवसर पर सेवा धाम , जोन्हा, रांची में श्रद्धापूर्वक 101कन्याओ का पूजन किया गया। मौके पर वैदिक पद्धति द्वारा हवन का कार्यक्रम में भी बच्चों के साथ अद्भुत रहा। तदोपरान्त कन्याओं को पूड़ी, हलवा, चना सब्जी , फल परोसा गया। साथ ही कन्याओं को उपहार स्वरूप उपयोगी सामग्री भेंट की गईं। जिससे उनके चेहरे प्रसन्नता से झलक उठी।
इस सफल आयोजन में सेवा भारती भाग -5 समिति के पदाधिकारियों, हितचिंतकों सहित केंद्र की शिक्षिकाओं, निरीक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




