झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।
सूत्रों के अनुसार, रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में हुई इस छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। बरामद सामग्रियों में लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, अभ्यर्थियों की OMR शीट की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्र शामिल हैं।



