‘चुनाव आयोग का स्वतंत्र दिखना ही काफी नहीं’, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले कानून पर SC में उठे सवाल

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह कानून चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को स्वतंत्र तरीके से करने वाला नहीं दिखता.नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा जाए या नहीं? जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने इस पर सुनवाई की. हालांकि, इस पर दोनों जजों की राय में मतभेद रहा.

जस्टिस दत्ता ने कहा, ‘अगर हम एकमत होकर फैसला देते, तो यह संस्थागत एकजुटता के हित में होता. दुर्भाग्य से, हमारी राय में मतभेद है. ⁠मतभेद के कारण मुझे ज्यादा विस्तृत आदेश लिखना पड़ा.’

जस्टिस दत्ता ने 2023 के कानून पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा 2023 का कानून स्वतंत्र चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करता हुआ नहीं लगता.

2023 में केंद्र सरकार ने CEC और EC की नियुक्ति के लिए कानून बदला था. अब चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति एक तीन सदस्यों की कमेटी करती है. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं. कमेटी में लोकसभा में नेता विपक्ष और केंद्रीय मंत्री भी होते हैं. जबकि, पहले कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रहते थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 21 October 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
मिथुन
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कर्क
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
मीन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं