शादी के कुछ महीने बाद बुआ के घर नवविवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

पाकुड़: 

पाकुड़ में नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। परिजन उससे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पाकुड़ नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत छोटी अलीगंजकी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है। गीता, इन  दिनों अपनी बुआ के घर पर रह रही थी।

मायके में ही रहती थी गीता कुमारी
गौरतलब है कि गीता कुमारी की शादी इसी वर्ष दुमका में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद वह ससुराल नहीं गई और मायके में ही रहती थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया गीता द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की आशंका जताई है। गीता कुमारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अभी वजह अस्पष्ट है।

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना एसआई मिथुन रजक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस, परिजनों  से पूछताछ करके मौत के संभावित कारणों की पड़ताल में जुटी है। अधिक जानकारी के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं