नई खबर:
पलामू में वारंटी को पकड़कर छोड़ने का मामला, ओपी प्रभारी लाइन हाजिर
पलामू में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। बिहार के मोतिहारी जिले के नक्सली मामले में वांछित राजेंद्र पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। मामले की जांच में वारंटी को पकड़कर छोड़ने की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी ने दंगवार ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मामले में एसडीपीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र पासवान के खिलाफ मोतिहारी जिले में वर्ष 2016 में मामला दर्ज है।



