सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

संपूर्ण समाज को जोड़ना ही सेवा कार्य का उद्देश्य- गुरुशरण प्रसाद

29 सितम्बर 2026,सेवा भारती, झारखंड का तीन दिवसीय सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग सेवा धाम, जोन्हा,रांची में सपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि अपने प्रेम और व्यवहार से संपूर्ण समाज को जोड़ने के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है। सेवा आयाम स्वयं सहायता समूह शक्ति का केन्द्र है। सेवा भारती के सेवा सारथी इसे अधिक बलशाली और परिणामकारी बना रहे हैं। आज प्रत्येक महिलाओं के हाथ में कौशल,कोई न कोई कला होना आवश्यक है। मौके पर उन्होंने किशोरियों को अनावश्यक मोबाईल उपयोग से बचने की बात कही साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत रूप से एक पेड़ लगाने,जल बचाव एवं स्वच्छता पर अधिक ध्यान आकृष्ट किया।
कार्यशाला में बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी अजय सिंह ने योगासन और ध्यान मुद्रा के विभिन्न प्रकार का अभ्यास कराया। वर्ग में सेवा सारथी कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में कार्य विस्तार की योजना बनाई। समापन कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सेवा भारती की न्यासी श्रीमती सोनी मेहता बताया कि अपनी घर – गृहस्थी देखते सेवा भारती के सेवा सारथी विभिन्न सेवा कार्यों के रथ को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा भारती की न्यासी श्रीमती शिल्पा वर्णेकर, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख रमाकांत दूबे आदि कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस वर्ग में सेवा सारथी, किशोरी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित 95 की संख्या थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 22 October 2026
मेष
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
वृषभ
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
मिथुन
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
तुला
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं