जया बच्चन के कंधे पर गमछा, इकरा हसन के हाथ में जेन जी पोस्टर; इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में सपा की महिला सांसदों ने खींचा ध्यान “एक कचौरी दो समोसा, ज्ञानेश तेरा क्या भरोसा”: संसद परिसर में सपा सांसदों का अलग अंदाज

खबर:
इंडिया गठबंधन के निर्वाचन सदन मार्च में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अलग ही रंग में नजर आए। मार्च सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ था। संसद परिसर के मकर द्वार पर पहले कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसद जुटे, फिर बाकी दलों के सांसद भी पहुंचते गए। माहौल बनाया सपा सांसदों ने। लाल टोपी और लाल गमछे में वे सबसे अलग दिख रहे थे। उनके हाथों में नारे लिखी लाल तख्तियां भी थीं।

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन की तख्ती पर लिखा था, “एक कचौरी दो समोसा, ज्ञानेश तेरा क्या भरोसा।” एनडीटीवी ने जब उनसे कहा कि यह तो जेन जी का नारा है, तो इकरा ने कहा कि यह अब उनके प्रतिरोध का भी प्रतीक बन चुका है।

जया बच्चन के कंधे पर लाल गमछा था। उनकी तख्ती पर लिखा था, “चुनाव आयोग भेदभाव कर रहा, पीडीए के वोटों को काट रहा।”

बाद में धरना और हिरासत
बाकी नेताओं के लौट जाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल समेत सभी विपक्षी नेताओं को वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 24 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कर्क
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
सिंह
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं