खबर:
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय पुरुष T20 टीम और इंडिया A स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले गुवाहाटी के ACA स्टेडियम में चयन समिति की अहम बैठक हुई थी। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टीम संयोजन और संभावित विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद चयनकर्ताओं ने दोनों टीमों को अंतिम रूप दिया।
भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
इंडिया A टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।



