झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की पारंपरिक रस्में निभाईं और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, हेमंत सोरेन ने मां की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन किया।
मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से सभी अनुष्ठान पूरे किए। नेमरा के पैतृक आवास पर चल रहे इन आयोजनों में उन्होंने मां को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।