अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहराएंगे तिरंगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर की शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में दीपके ने लिखा, “दोस्तों सौरभ और आशु को बस सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। अब 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, सीपी में तिरंगा लहराना है।”

जंतर-मंतर से जेल तक
सीजेपी ने 10 से 14 अक्टूबर तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर जा रहे अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया और अगले दिन छोड़ दिया। रिहाई के समय तीनों से 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाया गया। इसमें उन्होंने एक साल तक शांति भंग करने वाले किसी भी मामले में शामिल न होने का वादा किया था।

12 अक्टूबर को सरकार ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में डीनोटिफाई कर दिया। यानी वहां किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं हो सकता था।

अगले दिन, 13 अक्टूबर को सौरव दास, आशुतोष रांका और सीजेपी कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे बैरिकेडिंग वाले जंतर-मंतर क्षेत्र में गेट फांदकर घुस गए और वहां तिरंगा लहराया। दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं