शिक्षक की कमी से जूझ रहा हारा विद्यालय, 202 बच्चों की पढ़ाई महज दो शिक्षकों के भरोसे

शिक्षक की कमी से जूझ रहा हारा विद्यालय, 202 बच्चों की पढ़ाई महज दो शिक्षकों के भरोसे

प्रवीण सिंह

प्रतापपुर प्रखंड की सिजुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हारा में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कुल 202 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी महज दो शिक्षकों अशोक कुमार और यगुल किशोर गुप्ता के कंधों पर है। विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण सभी विषयों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पाती है। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है और परीक्षा की तैयारी में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि सीमित शिक्षकों के बीच विभागीय कार्यों का निर्वहन करने के साथ बच्चों को पढ़ाना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। शिक्षकों की कमी के संबंध में कई बार विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।वहीं, विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में जल्द से जल्द पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि सभी विषयों की पढ़ाई नियमित रूप से हो सके और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 21 October 2026
मेष
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृषभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
मिथुन
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कर्क
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
सिंह
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
कन्या
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
तुला
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
मीन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं