देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।
यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है और उनके सामान की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। टर्मिनल भवन, प्रवेश द्वार और विमान संचालन क्षेत्र तक सुरक्षा निगरानी बढ़ाई गई है। एहतियात के तौर पर सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को 2022 से 2024 के बीच भी पांच बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इस बार किसी तरह की चूक नहीं करना चाहतीं।