हेमन्त सोरेन ने मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की ।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी । इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय और शब्दों से परे है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत बेटी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और इस असीम एवं असहनीय दुःख को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवार को शक्ति, साहस और संबल दें। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की। मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण, राज्यसभा सांसद, विधायकगण, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस गमगीन माहौल में शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं