पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा परिवार बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में मौजूद है। वहां से पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित गुरुजी के आवास ले जाने की तैयारी चल रही है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पार्थिव शरीर को आज मोरहाबादी आवास पर रखा जाएगा। शुक्रवार को उसे रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार कहां किया जाए, इस पर परिवार में चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि दिशोम गुरु का अंतिम संस्कार भी उनके पैतृक गांव नेमरा में हुआ था। उस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद पूरे श्राद्ध कर्म तक नेमरा में ही रहे थे।