भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया रांची पहुंच गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय टीम रांची के रेडिसन होटल पहुंची।
इससे पहले रांची में टिकट खरीदने के लिए सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों की लंबी कतारें लगी थीं। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है।