खबर (शुरुआती पैराग्राफ):
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
लखनऊ में पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर रांची में भी जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।