खबर:
केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी आज नेमरा पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। रेड्डी ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा भूपेश बघेल ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
नेमरा में नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के भी कुछ देर में नेमरा पहुंचने की सूचना है।