रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। देश और राज्य के कई दिग्गज नेता वहां पहुंचे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, नेमरा पहुंचने वालों में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल शामिल रहे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई।