झारखंड के गढ़वा में शारदीय नवरात्रि के दौरान मांस, मुर्गा और मछली की दुकानें बंद रखने के निर्देश को लेकर विवाद बढ़ गया है। गढ़वा नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद शहर में फैसले के समर्थन और विरोध में आवाजें उठने लगी हैं।
कुछ लोग इस निर्देश को धार्मिक आस्था, नवरात्रि की परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं से जोड़कर सही ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इसे खान-पान की स्वतंत्रता और प्रशासनिक अधिकारों का सवाल बताते हुए आपत्ति जताई है।
नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के लोगों की मांग से जुड़ा कदम बताया। मुस्लिम नेता मासूम खान ने इस पर सवाल उठाए हैं।
अब सवाल यह भी है कि निर्देश का आधार क्या है, इसका दायरा कितना है और इसे लागू करने की प्रक्रिया क्या होगी।