झारखंड के सिमडेगा जिले में रूबेला संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा क्षेत्र में एक बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले इसी प्रखंड के कुड़पानी मुंडाटोली में भी एक बच्ची संक्रमित मिली थी। दोनों मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी, जांच और टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है।
14 सितंबर को भेजे गए रक्त के नमूनों की जांच में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण कर रही है। संक्रमित बच्चों के संपर्क में आए बच्चों की भी जांच और निगरानी की जा रही है।