जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (26401) के स्टाफ की ईमानदारी की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। एक यात्री श्रीनगर स्टेशन पर उतरते समय अपना बैग ट्रेन में ही भूल गया था, जिसमें नकदी और जरूरी सामान रखा था।
कोच C-10 के अटेंडेंट ने बैग देखते ही उसे सुरक्षित रख लिया और तुरंत स्टेशन पर अनाउंसमेंट करवाया। यात्री के लौटने पर वेरिफिकेशन के बाद पूरा सामान सही-सलामत उसे सौंप दिया गया। वेरिफिकेशन के दौरान स्टाफ ने यात्री से बैग में रखे सामान और उसके नाम के बारे में पूछा।
IRCTC ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें स्टाफ बैग लौटाता नजर आ रहा है। पोस्ट में इसे यात्रियों की सेवा, सुरक्षा और संतुष्टि के प्रति स्टाफ की सजगता और प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया गया है। रेलवे की इस तत्परता की यात्रियों ने जमकर सराहना की है।




