मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्मों के दौरान नेमरा में दो दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, वे श्राद्धकर्म की परंपराएं निभाने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, अनुष्ठान के दौरान कुछ जरूरतमंद अपनी फरियाद लेकर नेमरा पहुंचे थे। इनमें दो दिव्यांगजन भी थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने पास बुलाया और उनकी परेशानियां ध्यान से सुनीं।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के धोरधोरा गांव के निवासी लख्खी राम मांझी और हजारीबाग जिले के चुरचू निवासी सुखदेव साव को अपने हाथों से ट्राई साइकिल दी। इस सहायता का मकसद दोनों दिव्यांगजनों के आने-जाने को आसान बनाना है।