खबर:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को रांची के स्मार्ट सिटी स्थित आवास पहुंचे। वहां वे मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम और ब्रह्मभोज में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कल्पना सोरेन ने भी चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की, संवेदना जताई और परिजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
इस मौके पर राज्य सरकार के अन्य मंत्री, विधायक और कई गणमान्य लोग भी पहुंचे। सभी ने तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।