रांची: भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची स्थित राजभवन के समक्ष जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन में झामुमो के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।