रांची में मनाई गई कैलाशपति मिश्र की जयंती
रांची: बिरसा चौक के समीप स्थित स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र का जयंती मनाया गया! कैलाशपति मिश्र बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गुजरात एवं राजस्थान के राज्यपाल रह चुके थे! भाजपा के लिए समर्पित जीवन के कारण ही उन्हें भीष्म पितामह कहा जाता है!
भिन्न-भिन्न समाज के अनेक गण्यमाण तथा भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया!
मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनके योगदान को विचार साझा करते हुए कहा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हजारों कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय रहा है!
विधायक नवीन जायसवाल ने कहा- समाज को विकास के लिए समर्पित रहा कैलाशपति मिश्रा का जीवन
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा- भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत थे कैलाशपति मिश्र
श्रद्धांजलि देने वाले में भाजपा वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह गुड्डू महानगर अध्यक्ष वरुण साहू महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह वरिष्ठ भाजपा नेत्री सीमा शर्मा शोभा यादव, पुनीता राय, अशोक प्रधान, मनोज मिश्रा, कृष्णा महतो, अरुण पांडे, मुन्ना शर्मा, अमित नंदन ,डब्लू सिंह ,रंजय ओझा, सुबोध राय ,ओम प्रकाश पांडे, धनंजय शर्मा , सतीश सिंह, नीरज शर्मा, सोनू सिंह, व्रजेश शर्मा, अजय सिंह ,रामाशीष सिंह ,कुंदन सिंह ,अजनेश कुमार , शैलेंद्र सिंह के साथ-साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे!



