जमशेदपुर। टाटा स्टील को पर्यावरणीय जिम्मेदारी, सर्कुलरिटी और सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और विभिन्न पहलों के लिए पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ पहल श्रेणी में सीएसआर और सस्टेनेबिलिटी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार हाल ही में बेंगलुरु में वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।
यह सम्मान टाटा स्टील द्वारा इंडस्ट्रीयल बाय प्रोडक्ट्स के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। इसमें कंपनी के इंडस्ट्रियल बाय प्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिवीजन की पहलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जो कंपनी की व्यापक सस्टेनेबिलिटी यात्रा में योगदान दे रही हैं।
संसाधन दक्षता और सर्कुलरिटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, टाटा स्टील इंडस्ट्रीयल बाय प्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिवीजन के उपयोग और संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन को बढ़ावा देने वाली प्रक्रियाओं को लगातार अपनाती रही है।



