करम संस्कृति के रंग में रंगा टाटीसिलवे, सुदेश महतो व मुकुंद नायक ने की शिरकत

रांची। टाटीसिलवे ईईएफ मैदान में करम मिलन समिति, टाटीसिलवे द्वारा मंगलवार को करम आखड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए। जहां वे लोगों के साथ खूब झूमते नजर आए। वहीं सुदेश महतो ने करम महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करम महोत्सव आपसी भाईचारे के साथ प्राकृतिक पहचान का पर्व है। सभी लोगों ने सामूहिक नृत्य किया यह अपने आप में ऐतिहासिक है। आयोजन में खासकर पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक कलाकारों की मंडली शामिल हुई।और अपनी उत्कृष्ट कला को पेश किया। वहीं हेमाली व मकबूल खान ने करम गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माथुर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, सुखदेव महतो, प्रभु महतो, काशीनाथ महतो, जलनाथ चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य फूलकुमारी देवी, जयपाल सिंह मुंडा, राजू नायक, बीरबल बैठा, उमेश महतो, अजित महतो, रोशनलाल मुंडा, जगरनाथ महतो, अर्जुन राम, डॉ हरीशचंद्र महतो,आतिश महतो, कारी नाथ महतो, धीरज राम, रंजीत महतो, विनोद महतो ,धर्मेंद्र कुमार, राम सिंह, मुखिया कृष्णा पहान सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप, सैंकडों लोग पहुंचे

टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में आयोजित करम आखडा महोत्सव में आलम हॉस्पिटल एंड रीसर्च सेंटर के द्वारा निशुल्क चिक्तिसा शिविर लगाया गया। जिसमें सैंकड़ों लोग शिविर में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य संबंधित जांच कराया। इस दौरान आलम हॉस्पिटल के चिकित्सा टीम द्वारा लोगों का बीपी, पल्स, शुगर, वजन, ऑक्सीजन की जांच की गई। साथ ही हृदय, हड्डी, जेनरल मेडिसिन और बेसिक लाइफस्टाइल की सलाह दी गई। आलम हॉस्पिटल के मेडिकल टीम में डॉ संजय, प्रकाश यादव, अरसलान अहमद, नर्सिंग स्टाफ में प्रीति मिंज, सीमा होरो व वैभव आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं