यूपी के बंटवारे का विचार नया नहीं, आंबेडकर ने भी दिया था तीन राज्यों का सुझाव

भीमराव आंबेडकर ने भी दिया था यूपी को तीन हिस्सों में बांटने का सुझाव, किसी की भी राजधानी नहीं होता लखनऊ

उनका कहना था कि यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों का बंटवारा हो जाना चाहिए ताकि प्रशासन बेहतर हो और नागरिकों की जरूरी सुविधाओं और संस्थानों तक पहुंच बनी रहे.

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि जब भी राज्य 4 हिस्सों में बंटेगा तो पूर्वांचल का सीएम कोई राजभर होगा. इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश को 4 हिस्सों में बांटने को लेकर बहस तेज है. कुछ लोगों ने ऐसे किसी प्रस्ताव की जरूरत बताई है तो एक वर्ग मानता है कि यूपी जस का तस बना रहना चाहिए. उत्तर प्रदेश को अलग-अलग कई हिस्सों में बांटने की मांग कोई नई नहीं है. मायावती भी सीएम रहते हुए ऐसी डिमांड कर चुकी हैं, लेकिन तब की यूपीए सरकार ने उसे तवज्जो नहीं दी थी. यही नहीं भीमराव आंबेडकर ने भी ऐसा विचार प्रस्तुत किया था. उन्होंने 1955 में लिखी अपनी पुस्तक ‘भाषाई राज्यों पर विचार’ में ऐसा प्रस्ताव रखा था.

उनका कहना था कि यूपी, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों का बंटवारा हो जाना चाहिए ताकि प्रशासन बेहतर हो और नागरिकों की जरूरी सुविधाओं और संस्थानों तक पहुंच बनी रहे. उनका कहना था कि मौजूदा राज्य क्षेत्रफल में बहुत बड़े हैं और उनका प्रशासन ऐसी स्थिति में चलाना मुश्किल होगा. उन्होंने भाषायी आधार पर राज्यों के गठन की वकालत की थी, लेकिन उनके साइज को लेकर भी वह चिंतित थे. उन्होंने लिखा था, ‘बड़े भाषायी राज्य गठित करने का विचार लोकतांत्रिक नहीं है. यह मूल सिद्धांतों के ही खिलाफ है. खासतौर पर उनका क्षेत्रफल भी ध्यान में रखना होगा.’ उनका यह भी सुझाव था कि राज्यों का गठन ऐसे किया जाए कि कोई भी समुदाय या क्षेत्र खुद को उपेक्षित महसूस न करे.

कौन से 3 शहरों को राजधानी बनाने की बात कर रहे थे आंबेडकर

उन्होंने बिहार और मध्य प्रदेश को दो हिस्सों में बांटने को कहा था. ये दोनों ही राज्य 2000 में बंट चुके हैं. बिहार से निकलकर झारखंड बना तो मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया है. उत्तर प्रदेश का भी एक हिस्सा अलग होकर उत्तराखंड बन चुका है. अब भी यह एक बड़ा राज्य है और उसे भी विभाजित करने की मांगें उठती रही हैं. आंबेडकर की बात करें तो उनका सुझाव था कि यूपी को तीन हिस्सों में बांट दिया जाए. उनका कहना था कि हर राज्य की आबादी लगभग बराबर रहनी चाहिए. इसके अलावा उनकी ओर से तीन राज्यों की 3 अलग-अलग राजधानियां बनाने का भी सुझाव दिया था. ये शहर थे- प्रयागराज, कानपुर और मेरठ. ध्यान देने वाली बात है कि आंबेडकर के सुझाव में लखनऊ शामिल नहीं था, जो फिलहाल यूपी की राजधानी है.

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा पोस्ट
विशेष पोस्ट
🔮 आज का राशिफल — 23 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
मिथुन
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
कर्क
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कुंभ
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
मीन
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं