खबर:
रांची। वनबंधु परिषद का दिवाली मिलन समारोह 1 नवंबर को करमटोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित होगा। इसके लिए दिवाली लक्की ड्रॉ के कूपन का लॉन्च 6 अक्टूबर को किया गया। लॉन्चिंग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन और ईस्ट जोन चेयरमैन रमेश धनिधारका ने की।
परिषद के अध्यक्ष अंचल किंगर ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के एकल विद्यालयों और शहर की शबरी बस्ती के बच्चे प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर दानदाताओं को “सहयोगी से साथी” बनाने की योजना का भी शुभारंभ होगा। इसके अलावा कई मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है।
लॉन्चिंग के मौके पर रेखा जैन, रमेश धनिधारका, अंचल किंगर, सचिव अजय दीप वाधवा, प्रदीप जैन, विनोद भंडारी, जयदीप मोदी, राज जैन, मोनिका जैन, सुमन मिनोचा, कुजारा, राज राजगढ़िया, विशेष केडिया, अभिनव मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद थे।