
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू की पुष्टि के बाद पिछले कुछ दिनों से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सुबह अभिनेत्री से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



