दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक लड़की पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा था।
पुलिस ने 50 वर्षीय रमन सैनी, 32 वर्षीय विवेकानंद उर्फ विवेक, 27 वर्षीय कपिल कुमार और 35 वर्षीय रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी हिंदू रक्षा दल के सक्रिय सदस्य हैं।
पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार को प्रदर्शन के दौरान इन चारों ने DDU मार्ग पर लड़की पर हमला किया। आरोप है कि उन्होंने उसे अनुचित तरीके से छुआ और उसके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो के जरिए पहचान कर चारों को गिरफ्तार किया गया।