रांची। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

वज्रपात का खतरा

जारी की गई आधिकारिक चेतावनी के मुताबिक इन जिलों के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति‍ घंटा हो सकती है।

लोग इस मौसम के मिजाज को देखते हुए पूरी तरह सतर्कता बरतें। किसी भी सुरक्षित पक्के मकान या स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं खड़े हों। वज्रपात के खतरे को देखते हुए बिजली के खंभों और ऊंचे ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।