रांची में दिनदहाड़े एक 12 वर्षीय छात्रा को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा कोचिंग जा रही थी, तभी रास्ते में बाइक पर सवार एक युवक ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।